خلّي رسالتك لطيفة وبنّاءة
لن تظهر رسالتك للعامة إلا إذا نشرها صاحب الحساب.
तुमसे कुछ कहना है मुझे…. शायद इतने सालों बाद भी मुझ में इतनी हिम्मत नहीं आई कि मैं तुम्हारे सामने बिना रुके इतना सब कुछ बोल सकूं। तुम्हें हमेशा मुझसे यह शिकायत रहती है ना कि मैं हमारे प्यार के बारे में खुलकर नहीं बोलता मगर आज मैं तुम्हें मेरे सारे एहसास बताना चाहता हूं। मैं नहीं जानता मैं कैसा हूं अच्छा हूं या बुरा हूं मैं बस इतना जानता हूं कि मुझे तुमसे मोहब्बत है लोग बस कहते हैं लेकिन मुझे दीवानगी की हद से कोसों आगे तक मोहब्बत है। बेपनाह मोहब्बत है सच कहते हैं कई लोग प्रेम के लिए कोई 1 दिन तय नहीं है प्रेम तो मुझे तुमसे हर रोज हर वक्त हर घड़ी हर लम्हा उतना ही एक समान है। मेरे आंसुओं से तुम्हारी उदासी तक, मेरी तरफ से तुम्हारी खामोशी तक, मेरी खुशी से तुम्हारी मुस्कुराहटों तक, हर हाल में ये वैसा ही है बेहद, बेइंतहा, बेपनाह….
لا توجد حسابات جديدة بصور حاليًا.